रोजाना खाएं ये 5 चीजें, कमजोर लिवर होगा मजबूत

लीवर शरीर का सबसे बड़ा अंग है। यह पोषक तत्वों को अवशोषित करता है, विटामिन को संग्रहीत करता है, पित्त का उत्पादन करता है, प्रतिरक्षा बढ़ाता है और चयापचय को गति देता है। लीवर स्वस्थ रहने से शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। कई बार लिवर कमजोर होने पर थकान के साथ-साथ सुस्ती, भूख कम लगना, वजन कम होना, शरीर में खुजली, सूजन और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कई बार व्यक्ति इन लक्षणों को सामान्य मानकर इनसे बच जाता है।लेकिन लगातार ऐसा करने से लिवर डैमेज होने के साथ कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जैसे लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस। लिवर कमजोर होने पर डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके लिवर को मजबूत बनाया जा सकता हैं। यह फूड्स लिवर को मजबूत करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करते हैं। जिससे लिवर की गंदगी भी आसानी से साफ होती हैं। कमजोर लिवर होने पर क्या खाना चाहिए।

खट्टे फल- लिवर को हेल्दी रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है। इन फलों को खाने से लिवर डिटॉक्स होने के साथ कई बीमरियां दूर होती हैं। लिवर कमजोर होने पर नींबू, संतरा, मौसंबी और कीवी को डाइट में शामिल करें। इन फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं।

लहसुन- लहसुन शरीर के कई बीमारियां को दूर करता है। इसमें मौजूद सल्फर इंजाइम लिवर को बीमारियों से बचाता हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लीवर को मजबूत बनाता है। लहसुन का सेवन करने के लिए इसको सब्जी में डालकर खाया जा सकता है।

दलिया- दलिया के सेवन से भी कमजोर लिवर को मजबूत बनाया जा सकता है। यह पचाने में काफी आसान होने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखता है। दलिया इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथफैटी लिवर की समस्या को दूर करता है। दलिया को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं।

ग्रीन टी- ग्रीन टी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए दिन में 1 बार ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर होते है मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रीन टी के सेवन से हानिकारक प्रभाव से लिवर का बचाव होता है।

हल्दी- हल्दी कमजोर लिवर को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ लिवर हेल्दी रहता है। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को मजबूत बनाने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखते हैं। हल्दी का सेवन करने के लिए रोजाना खाने में इसका उपयोग करें।

कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

अगर आप तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शरीर के इन 5 प्रेशर पॉइंट्स को जरूर दबाएं