जानिए साइकिल चलाने और दौड़ने में कौन सी एक्सरसाइज आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है

साइकिल चलाना और दौड़ना दुनिया भर में लोकप्रिय व्यायाम हैं। साइकिल चलाना और दौड़ना दोनों एरोबिक व्यायाम के अलग-अलग रूप हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये दोनों एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने के लिए बेहतर मानी जाती हैं।अपने फिटनेस लक्ष्‍यों को पूरा करने के लिए ये दोनों ही एक्‍सरसाइज अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इनमें से कौन सा व्यायाम आपके लिए बेहतर है? साइकिलिंग और रनिंग में कौन सी एक्‍सरसाइज आपके लिए बेहतर हो सकती है यह समझने के लिए आपके दोनों के फायदे और नुकसान जानने की आवश्‍यकता है। आपके लिए कौन सी एक्‍सरसाइज प्रभावी है आइए जानते हैं।

साइकिलिंग vs रनिंग- बेशक, रनिंग करना अधिकांश लोगों के लिए आसान और सहज होता है। इसमें आपको किसी यंत्र की आवश्‍यकता नहीं होती है। इसके लिए आपको सिर्फ एक रनिंग शूज की जरूरत है। जबकि साइकिलिंग करने में आपको एक साइकिल की आवश्‍यकता होगी, जिसके लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, दोनों ही एक्‍सरसाइज फैट और कैलोरी बर्न करने में मददगार हैं। साइकिलिंग और रनिंग दोनों के बीच तुलना करना आसान है। यहां हम आपको तुलनात्‍मक जानकारी दे रहे हैं।

कौन सी एक्‍सरसाइज ज्‍यादा कैलोरी बर्न करेगा- आपके द्वारा बर्न की जाने वाली कैलोरी एक्‍सरसाइज पर निर्भर नहीं करती बल्कि एक्‍सरसाइज की तीव्रता और समय पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, साइकिल चलाने से अधिक कैलोरी बर्न होती है क्योंकि इसमें अधिक मांसपेशियों का उपयोग होता है। यह आपके हृदय की गति को बढ़ा देता है। जबकि रनिंग में ऐसा नहीं है। हालांकि, रनिंग के साथ स्‍ट्रेचिंग करना अधिक कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकता है।

वजन घटाने के लिए कौन सा बेहतर है- जहां तक वजन कम करने की बात है तो आप व्यायाम के दोनों रूपों के माध्‍यम वजन कम कर सकते हैं। आप किसी एक का अभ्यास करके अपना वजन कम कर सकते हैं। सही व्यायाम और आहार के साथ, दौड़ना और साइकिल चलाना दोनों ही आपके शरीर की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, वजन कम करना आसान काम नहीं है इसके लिए आपको धैर्य पूर्वक एक रूटीन को फॉलो करना पड़ेगा, तभी बेहतर परिणाम मिलेगा।

मसल्‍स को बनाने और बॉडी को टोन करने में कौन ज्‍यादा मददगार होगा?

जब मांसपेशियों के निर्माण की बात आती है, तो साइकिल चलाने से आपको शरीर के निचले आधे हिस्से में मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद मिलती है। जबकि ऊपरी हिस्‍से पर इसका असर कम होता है। जबकि रनिंग से, मांसपेशियों के निर्माण में मदद नहीं मिलती है लेकिन यह आपको मजबूत और टोंड मांसपेशियों को विकसित करने में मदद कर सकता है। यदि आप धीमी गति से लंबे अंतराल तक दौड़ते हैं तो आप एक टोंड और फिट बॉडी प्राप्त कर सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए कौन सा बेहतर है?
जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि, रनिंग और साइकिलिंग दोनों ही एरोबिक एक्‍सरसाइज है। सामान्य रूप से यह हृदय पंप करने और ऑक्सीजन को आसानी से बॉडी में पहुंचाने का कार्य करता है। इससे हृदय रोगों में सुधार होता है। नियमित रूप से इस एक्‍सरसाइज को करने से न सिर्फ आप कैलोरी बर्न करते हैं, बल्कि हृदय स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें:

बस हर दिन 20 मिनट तक करें ये 5 एक्सरसाइज, दिल से जुड़ी बीमारियां रहेंगी आपसे दूर