सालों से आंतों में जमी गंदगी को उखाड़ फेकेंगे ये देशी नुस्खे

गलत खानपान की वजह से कभी हमारे पेट में गैस की समस्या होती है तो कभी मोटापा बढ़ जाता है जैसा कि आप को पता है कि खानपान में गड़बड़ आपको पेट का मरीज बना सकता है। बीते सालों में ज्यादातर लोग पेट की समस्याएं से परेशान हो सकते हैं। जिसे देखो वो  पेट की दिक्कतों से परेशान है। खाना पचाने के लिए हमारे सम्पूर्ण पाचन तंत्र का ठीक रहना अतिआवश्यक है। इनमे से एक है आंत, आंतों का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो गट हेल्थ का खास ख्याल रखें। आंतों में गंदगी जमने के कई कारण हो सकते हैं। आंतों में गंदगी की सफाई के लिए घरेलू तरीके,

नमक वाला पानी

कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं से को लोग परेशान रहते है उन लोगों को आंतों की साफ-सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए।पानी में नमक डाल कर पीने से इस समस्या में लाभ मिलता है।

हर्बल टी

हर्बल टी की मदद से कोलन की सफाई में लाभ मिलता है।एलोवेरा, मार्शमैलो की रूट इन सभी आदि में लैक्सेटिव की अच्छी मात्रा पाई जाती है, ये कब्ज में मदद करती है इस के साथ आंतों को साफ करने में यह बेहद सहायक होती है।

त्रिफला

त्रिफला तो हम सभी ही जानते है की यह बेहद फायदेमंद होती है।यह एक आयुर्वेदिक औषधि है  यह आंतों को साफ करने में मदद करती है। आंतों की हेल्थ में मदद करती है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा होते हैं, ये सभी मिलकर पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।

हल्दी

हल्दी के साथ  शहद का मिश्रण लेने से आंतों की सफाई में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी-वायरल, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ये आंतों को हेल्दी रखते हैं साथ ही साफ करने में सहायक होते हैं। पाचन को सुधार कर  पेट की समस्याएं में लाभ मिलता हैं।

गुनगुना पानी

आंतों की सफाई के लिए हम सभी को कम से कम 8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए साथ ही पानी से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए इनका सेवन, आंतों को साफ रखता हैं।

यह भी पढ़े:मेयोनीज का अधिक सेवन आपको बना सकता है दिल का मरीज, जानिए कैसे