आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी भी हैं, जिन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया है।
पोस्टर में जुनैद मूंछों के साथ दिख रहे हैं और अंग्रेजी परिधान में शानदार दिख रहे हैं – एक बनियान कोट और एक क्रिस्प व्हाइट शर्ट।
जयदीप माथे पर तिलक लगाए और बालों को बन में बांधे हुए नजर आ रहे हैं। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने रॉयल लुक के लिए रुद्राक्ष और सोने के आभूषण पहने हुए हैं।
नेटफ्लिक्स के एक बयान के अनुसार, फिल्म 1862 में सेट है। कहानी महाराजा मानहानि मामले के इर्द-गिर्द घूमती है और यह एक धार्मिक नेता की कहानी है जो एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है, क्योंकि अखबार ने दावा किया है कि वह अपने समर्थक के साथ अनुचित संबंध रखता है। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘महाराज’ का डाइरैक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। ‘महाराज’ के बाद जुनैद के पास दो और फिल्में हैं।
जुनैद ने हाल ही अपनी तीसरी फिल्म में अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ काम करना शुरू किया है, जिन्होंने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। यूनिट के एक सूत्र के अनुसार, अभी तक बिना शीर्षक वाली यह फिल्म उनकी पिछली दो फिल्मों से बहुत अलग है। उनके पास साई पल्लवी के साथ भी एक बिना शीर्षक वाली फिल्म है, जो वर्तमान में नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ काम करने में बिज़ि हैं।
यह भी पढ़ें:-
WhatsApp अपडेट: जल्द ही यूजर्स को मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स; यहां जानें डिटेल्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check