खूबसूरत कॉलरबोन पाने के लिए महिलाओं को ये 6 एक्सरसाइज करनी चाहिए

पहले महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए अपने आउटफिट और मेकअप का खास ख्याल रखती थीं। लेकिन आजकल महिलाओं की खूबसूरती के लिए परफेक्ट फिगर भी जरूरी हो गया है। इसके लिए महिलाएं रोजाना व्यायाम करती हैं और खुद को फिट रखती हैं। महिलाओं के शरीर में होते हैं कई अंग जाे अगर परफेक्ट हाे ताे महिलाएं बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इनमें से एक कॉलर बाेन है। कॉलर बाेन महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने में बेहद मददगार हाेता है। अगर आपकी कॉलर बाेन परफेक्ट लुक नहीं देता है, ताे आप नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। एक्सरसाइज करके भी कॉलर बाेन काे परफेक्ट बनाया जा सकता है। फिटनेस एक्सपर्ट और ट्रेनर से जानते हैं कॉलर बाेन के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज

क्या है कॉलर बाेन 
गर्दन के नीचे दाेनाें तरफ दिखाई देने वाली बाेन्स काे कॉलर बाेन कहा जाता है। अधिकतर महिलाओं की चाहत हाेती हैं कि उनके कॉलर बाेन दिखाई दें। कॉलर बाेन काे महिलाओं के ब्यूटी बाेन के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर महिलाओं के कॉलर बाेन दिखाई देते हैं, लेकिन जिन महिलाओं के गर्दन पर अधिक फैट जमा हाेता है उनमें कॉलर बाेन दिखाई नहीं देता है। अगर आप कॉलर बाेन काे दिखाना चाहती हैं, ताे इसके लिए राेजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। जानें ऐसे कुछ बेहतरीन 6 एक्सरसाइज के बारे में-

1. एब्स क्रंचेस से पाएं खूबसूरत कॉलर बाेन
एब्स क्रंचेस एक्सरसाइज काे करने के लिए किसी भी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं हाेती है। इसलिए इसे आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज काे पेट की चर्बी काे घटाने, स्लिम फिगर पाने के लिए, सिक्स-पैक पाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह पेट की मांसपेशियाें काे भी मजबूत बनाता है। खूबसूरत कॉलर बाेन पाने के लिए भी आप एब्स क्रंचेस एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर इस एक्सरसाइज काे राेज किया जाए, ताे कॉलर बाेन दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा यह चेस्ट के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज है।

अगर आप कॉलर बाेन काे खूबसूरत बनाने के साथ ही बैली फैट काे भी बर्न करना चाहती हैं या फिर एब्स बनाना चाहती हैं, ताे अधिक से अधिक क्रंचेस लगाएं। आप शुरुआत में एब्स क्रंचेस के तीन सेट लगा सकती हैं। हर सेट में 10-12 रैप निकालें। इससे कुछ ही दिनाें में आपकाे खूबसूरत कॉलर बाेन मिल जाएंगे।

2. पुश-अप्स से पाएं खूबसूरत कॉलर बाेन
खूबसूरत कॉलर बाेन हर महिला की चाहत हाेती हैं, लेकिन इसके लिए आपकाे थाेड़ी मेहनत की जरूरत हाेती है। जाे लड़किया रेगुलर पुश-अप्स मारती हैं, उनके कॉलर बाेन काफी खूबसूरत हाेते हैं। अगर आप भी कॉलर बाेन चाहती हैं, ताे रेगुलर पुश-अप्स काे अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें। पुश-अप्स करने से कंधे और गर्दन पर जमा एक्सट्रा फैट आसानी से निकल जाता है। दरअसल, कंधे और गर्दन का फैट कम हाेने पर कॉलर बाेन या ब्यूटी बाेन आसानी से दिखाई देने लगता है। इसे करने से छाती में भी एक खिंचाव महसूस हाेता है। पुश-अप्स की शुरुआत धीरे-धीरे करें और शुरुआत में कम पुश-अप्स ही लगाएं।

कुछ लड़कियां पहले से ही पुश-अप्स करती हैं, लेकिन कई लड़कियाें काे पुश-अप्स के नाम से ही डर लगता है। लेकिन अगर आप कॉलर बाेन पाना चाहती हैं, ताे यह एक जरूरी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अपनी दाेनाें हथेलियाें काे कंधाें के समानांतर जमीन पर रखें। अब अपने पूरे शरीर का भार हथेलियाें और पैराें के पंजाें पर डालते हुए शरीर काे ऊपर से नीचे लें जाएं। इसके बाद नीचे से ऊपर लाएं। इस दौरान आपके पैराें के बीच थाेड़ा गैप हाेना चाहिए।

3. खूबसूरत कॉलर बाेन के लिए करें शाेल्डर श्रग एक्सरसाइज 
शाेल्डर श्रग एक्सरसाइज करके भी आप खूबसूरत कॉलर बाेन पा सकती हैं। शाेल्डर श्रग काफी ईजी या आसान एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज काे कही पर भी आसानी से किया जा सकता है। अगर आप अट्रैक्टिव कॉलर बाेन चाहती हैं, ताे इस एक्सरसाइज काे अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें। कुछ दिनाें तक लगातार इसे करने से आप मनचाहें कॉलर बाेन पा सकती हैं।

इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आप जमीन पर या कुर्सी पर बैठ जाएं। अब अपने कंधाें काे ऊपर-नीचे खींचे। इसे 10-12 बार दाेहरा सकते हैं। रेगुलर इस एक्सरसाइज काे करने से आपके कंधे, गर्दन और कॉलर बाेन काफी अट्रैक्टिव नजर आएंगे।

4. चेस्ट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करने से मिलेंगे अट्रैक्टिव कॉलर बाेन
गर्दन, कंधे और चेहरे के फैट या वसा काे बर्न करने के लिए चेस्ट लिफ्टिंग एक्सरसाइज एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे रेगुलर करने से आपका फैट जल्दी से बर्न हाेने लगता है। गर्दन, कंधे और जमे फैट की वजह से कॉलर बाेन दिखाई नहीं देता है, ऐसे में अगर इनका फैट घट जाएगा ताे आप अट्रैक्टिव कॉलर बाेन पा सकती हैं। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आपकाे थाेड़ा वजन उठाना हाेता है। लेकिन अधिक वजन उठाने से बचें। अपनी क्षमतानुसार ही वजन उठाएं और अट्रैक्टिव कॉलर बाेन पाएं। चेस्ट लिफ्टिंग एक्सरसाइजवजन कम करने में भी फायदेमंद हाेता है।

5. शाेल्डर प्रेस एक्सरसाइज से मिलेंगे खूबसूरत कॉलर बाेन 
कंधाें, छाती और गर्दन काे आकर्षित बनाने के लिए शाेल्डर प्रेस एक बेस्ट एक्सरसाइज है। यह कंधाें के एक्सट्रा फैट काे बर्न करके कॉलर बाेन काे खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले किसी कुर्सी पर बैठ जाएं। अपने दाेनाें पैराें काे फैला लें। इसके बाद अपने दाेनाें हाथाें में डंबल्स लें। इनकाे कंधाें के समानांतर तक लाने का प्रयास करें। इसके बाद धीरे-धीरे डंबल काे नीचे ले जाएं। इस दौरान अपने सिर काे एकदम सीधा रखें। राेजाना एक एक्सरसाइज काे करने से आप जल्दी ही शार्प कॉलर बाेन पा सकती हैं।

6. स्टैंडिग वॉल स्ट्रेच से पाएं खूबसूरत कॉलर बाेन्स 
खूबसूरत कॉलर बाेन्स पाने के लिए स्टैंडिंग वॉल शाेल्डर स्ट्रेच एक्सरसाइज भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। अगर इसे राेज किया जाए, ताे आप जल्दी ही अट्रैक्टिव कॉलर बाेन्स पा सकती हैं। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ काे दीवार से सटा लें और एकदम सीधी खड़ी हाे जाएं। अपने स्पाइन और गर्दन काे सीधा रखें। अब अपने दाेनाें हाथाें काे ऊपर उठाएं और दीवार की तरफ दबाव डालें। इससे आपके कंधे स्ट्रेच हाेंगे, उनपर जमा एक्सट्रा फैट बर्न हाे जाएगा और आपके कॉलर बाेन आसानी से दिखने लगेंगे।

यह भी पढ़ें:

राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन