बॉलीवुड’ की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा कई सालों से पर्दे से दूर रही अब हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म ”लाहौर 1947” में प्रीति और सनी देओल मुख्य भूमिका में प्रीति एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगी. कई सालों बाद प्रीति और सनी की जोड़ी देखने को मिलेगी. प्रीति अपनी शादी के बाद से अमेरिका में ही शिफ्ट हो गई थीं.
अब प्रीति, सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ से फिल्म में वापसी कर रही है। प्रीति की वापसी से उनके फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा ने फिल्म में नही दिखने की बात पर कहा कि ‘मैं फिल्म नहीं करना चाहती थी। मैं अपने व्यवसाय पर ध्यान दे रही थी। साथ ही मैं अपने निजी जीवन पर पूरा ध्यान देना चाहती थी। लोग भूल जाते हैं कि महिलाओं के लिए, एक अभिनेत्री के तौर पर, आपका शिल्प महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आपके पास एक जैविक घड़ी है। मैंने किसी अभिनेता को डेट नहीं किया। इसलिए सही मायने में मुझे अपना परिवार भी चाहिए था। हर तरह से जिंदगी जीना काफी अच्छा है।
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर ”लाहौर 1947” के सेट से कुछ फोटोज साझा कीं. उन्होंने पहले दिन के सेट दिखाते हुए शूटिंग शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की. सालों बाद प्रीति के फैंस स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं. इस फिल्म में आमिर खान और सनी देओल पहली बार एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। आमिर इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check