रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना जरूरी है, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज करना जरूरी है। रोजाना सही तरीके से एक्सरसाइज करने वाले लोगों का शरीर फिट और हेल्दी रहता है। लेकिन सही तरीके से ही एक्सरसाइज और व्यायाम का अभ्यास करने से शरीर को फायदा मिलता है। रोजाना एक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। कई लोग जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा या शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने लग जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना ठीक होता है?

रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?- 
रोजाना शारीरिक क्षमता के हिसाब से ही एक्सरसाइज करने से ही शरीर को फायदा मिलता है। शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, “रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना शरीर के लिए ठीक होता है, यह हर व्यक्ति के स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना 45 से 60 मिनट तक की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इसे एक्सरसाइज करने का परफेक्ट टाइम माना जाता है। इसके अलावा एक्सरसाइज की टाइमिंग एक्सरसाइज के टाइप पर भी निर्भर करती है। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए।”

रेगुलर एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है?
रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका शरीर फिट रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति पर एक्सरसाइज का बहुत ज्यादा जूनून सवार हो जाता है तो इसे नुकसानदायक भी माना जाता है। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना एडिक्शन माना जाता है। किसी भी चीज का एडिक्शन या अति नुकसानदायक मानी जाती है। इसी तरह से जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना या एक्सरसाइज एडिक्शन का शिकार होना भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

यह भी पढ़े:

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर सुबह के समय क्यों बढ़ जाता है, इसे कैसे नियंत्रित करें