भले ही चुकंदर का स्वाद आपको थोड़ा अजीब लगता हो लेकिन चुकंदर शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। चुंकदर में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। चुकंदर के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं रहती है इसलिए ये शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाता है। इसका प्रयोग सलाद, सब्जी, जूस आदि के रूप में किया जाता है। चुकंदर सेहत के लिए ही नहीं बल्कि लेकिन त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है, इसलिए हमे रोजाना किसी ना किसी रूप में चुकंदर का सेवन अवश्य करना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि चुकंदर खाने से हमारे शरीर को तुरंत क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
तुंरत मिलती है एनर्जी- चुकंदर में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं और इसे खाने या पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आपको धूप के कारण या ज्यादा काम करने के कारण चक्कर आने और थकान जैसी समस्या है तो चुकंदर का आधा ग्लास जूस आपको 5 मिनट में इस समस्या से राहत दिला देगा। चुकंदर पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है और इसमें ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। रोजाना कच्चा चुकंदर खाने से मानसिक और शारीरिक थकावट नहीं होती है।
खाने को पचाना होगा आसान- चुकंदर का जूस पीलिया, हेपेटाइटिस, मतली और उल्टी के उपचार में लाभप्रद होता है। चुकंदर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इन बीमारियों में तरल भोजन के रूप में दिया जा सकता है। गैस्ट्रिक अल्सर के उपचार के दौरान सुबह नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पियें।
स्किन बनेगी चमकदार- चुकंदर के सेवन से त्वचा को भी लाभ मिलता है और त्वचा चमकदार रहती है। इसके त्वचा पर इसे सीधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चुकंदर को थोड़ी सी क्रीम के साथ पीस लीजिये। इसे मिक्स कीजिये और फिर चेहरे पर लगाइये। जब यह सूख जाए तब चेहरे को पानी से धो लीजिये। इससे चेहरा साफ और ताजा दिखने लगेगा!
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चुकंदर का रस बहुत फायदेमंद है। चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो रक्त की धमनियों को खोलता है। इससे खून का संचार ठीक से होता है। नाइट्रेट के सेवन से सीने का दर्द कम होता है। जो व्यक्ति नाइट्रेट से भरपूर सब्जि़यां लेगा, उसका हृदय बेहतर तरीक़े से काम करता रहेगा, इसलिए चुकंदर बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है।
मिलेगा पर्याप्त कैल्शियम
शरीर में कैल्शियम की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और बुढ़ापे के लक्षण जल्दी आ जाते हैं। चुकंदर का सेवन आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम नहीं होने देता और हड्डियों से जुड़े तमाम रोगों से आपको बचाता है। चुकंदर में कैल्शियम के अलावा कई अन्य जरूरी तत्व होते हैं। ये जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद है।
एनीमिया कभी नहीं होगा
एनीमिया शरीर में खून की कमी से होता है। चुकंदर के जूस में वो सभी खनिज तत्व और विटामिन्स होते हैं जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं और खून को गाढ़ा करते हैं। इससे शरीर में नया खून बनता है इसलिए खून की कमी भी दूर होती है।
कम करता है बुढ़ापे का असर
नियमित चुकंदर खाने से ना सिर्फ कई रोगों में लाभ होता है बल्कि यह त्वचा की खूबसूरती भी प्रदान करता है। इससे हिमोग्लोबिन बढ़ता है फलस्वरूप चेहरे की लालिमा बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:
चुकंदर से बनाएं खास स्किन ब्राइटनिंग क्रीम, बनी रहेगी चेहरे की चमक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check