लौकी की सब्जी मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. आयुर्वेद में लौकी के कई फायदे बताए गए हैं. इसमें मौजूद विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके फायदों के कारण लौकी का उपयोग गर्मी के साथ-साथ सर्दी के मौसम में भी किया जाने लगा है। लौकी के पोषक तत्व के कारण डॉक्टर हाई बीपी, डायबिटीज व पेट संबंधी रोगों में लौकी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, कुछ सब्जियों के साथ लौकी को खाना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। लौकी के साथ कुछ सब्जियों का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। डायटिशियन से जानते हैं कि लौकी को किन सब्जियों के साथ नहीं खाना चाहिए।
लौकी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए –
एक्सपर्ट के अनुसार लौकी का सेवन कुछ सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आगे जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिनके साथ लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए।
फूलगोभी- फूलगोभी को पचाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं यह गैस की समस्या का कारण बन सकती है। जिन लोगों को पेट की समस्या है उनको लौकी के साथ फूलगोभी, बंदगोभी और ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए।
करेला का सेवन न करें- करेला का स्वाद कसैला होता है। जब आप करेले के साथ लौकी का सेवन करते हैं तो इससे कड़वी लौकी का पता नहीं चल पाता है। कड़वी लौकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह आपके शरीर में जहर का बना सकती है। इसमें व्यक्ति को उल्टियां, नाक से खून आना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें- लौकी के साथ आप खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। लौकी को बहुत खट्टे फलों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। लौकी को नींबू और खट्टे फलों के साथ खाने से पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या हो सकती है।
डेयरी उत्पाद- लौकी की सब्जी को आप डेयरी उत्पाद के साथ नहीं मिलाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि दही और दूध का सेवन लौकी के साथ नहीं करना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
चुकंदर- लौकी के साथ चुकंदर के सेवन को मना किया जाता है। लौकी की सब्जी के साथ चुकंदर खाना स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। इससे शरीर और चेहरे पर दाने हो सकते हैं।
लौकी के साथ आप सभी सब्जियों का सेवन नहीं कर सकते हैं। लौकी के साथ इन सब्जियों का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। यदि आपको लौकी के साथ कुछ सब्जियां से एलर्जी होती है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
सेलेनियम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जानिए इसकी कमी के लक्षण और इसे पूरा करने के उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check