भारतीय सेना में 12वीं ही नहीं, ग्रेजुएशन के बाद भी ऑफिसर पद पर बहाली हो सकती है. इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग साल में दो बार कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) का आयोजन करता है. यूपीएससी ने कल 12वीं पास के लिए एनडीए II 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था. आयोग ने आज सीडीएस .. 2024 का भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके माध्यम से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 459 अफसरों की बहाली होगी. इसके लिए अप्लाई यूपीएससी की वेबसाइट /upsc.gov.in पर जाकर करना है.
यूपीएससी सीडीएस II 2024 के जरिए एसएससी (पुरुष) और महिला (नॉन टेक्निकल) कोर्स में दाखिला मिलेगा. यह कोर्स इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून, इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला, एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में होगा.
यूपीएससी सीडीएस II 2024 में कुल कितनी है वैकेंसी
इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून (159वां कोर्स)-100
इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला कोर्स- 32
एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग कोर्स- 32
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (122वां एसएससी पुरुष) नॉन टेक्निकल कोर्स- 276
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (36वें एसएससी महिला ) नॉन टेक्निकल कोर्स-19
शैक्षिक योग्यता क्या है
IMA और अन्य ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी- किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री.
इंडियन नेवल एकेडमी- इंजीनियरिंग की डिग्री.
एयरफोर्स एकेडमी- किसी भी डिसिप्लिन में डिग्री. लेकिन 12वीं साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चाहिए.
उम्र सीमा क्या है
सीडीएस II 2024 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.
अप्लाई फीस क्या होगी
सीडीएस II 2024 के लिए अप्लाई फीस 200 रुपये है. हालांकि एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है.
कैसे करे अप्लाई
सीडीएस II 2024 के लिए आवेदन यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर करना है. अप्लाई फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना है.
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर यूपीएससी सीडीएस 2 भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में जानकारियां भरें.
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 5: आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 6: भविष्य के के लिए सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें.
यह भी पढ़ें:
काली मिर्च खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें नुकसान भी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check