पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा कि यदि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नौ मई की हिंसा के लिए माफी नहीं मांगती है तो पार्टी के संस्थापक इमरान को गंभीर परिणाम भुगतना होगा।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा के लिए परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।बिलावल ने कहा कि यदि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नौ मई की हिंसा के लिए माफी नहीं मांगती है तो पार्टी के संस्थापक इमरान को गंभीर परिणाम भुगतना होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल असेंबली में बिलावल ने कहा कि किसी को भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति नहीं है। उल्लेखनीय है कि इमरान ने हिंसक प्रदर्शन के एक वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले आठ मई को रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से कहा था कि वह हिंसा के लिए माफी नहीं मांगेंगे।
बता दे कि इमरान खान ने जबाव देते हुए कहा है कि हिंसा से उनकी पार्टी का कोई लेनादेना नहीं था। पिछले वर्ष नौ मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआइ समर्थकों ने बड़े पैमाने पर हिंसा और तोड़फोड़ की थी।
यह भी पढ़ें:
स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले पर जानिए प्रियंका गांधी ने क्या कहा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check