गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। आयुर्वेद में गुलकंद का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों का मीठा भंडार है। गुलकंद में ठंडक देने वाले गुण होते हैं इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद खाने से शरीर की अतिरिक्त गर्मी शांत हो जाती है। गुलकंद खाने से तनाव और थकान से भी राहत मिलती है।इसके अलावा गर्मियों में हाथ-पैरों में जलन होने पर भी गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान भी गुलकंद खाना बहुत फायदेमंद होता है. गुलकंद गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाता है। अगर आप गर्भवती हैं तो आप आसानी से गुलकंद का सेवन कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान गुलकंद खाने के क्या फायदे होते हैं।
1. कब्ज से छुटकारा दिलाए गुलकंद- प्रेगनेंट महिलाओं को हर दिन किसी न किसी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें कब्ज की समस्या सबसे आम है। लेकिन गुलकंद कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। गुलकंद में मौजूद चीनी की मात्रा आंतों में तरल पदार्थ खींचती है, इससे कब्ज से लड़ने में मदद मिलती है। गुलकंद मल को पतला करती है, मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाती है। गुलकंद खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।
2. शरीर को ठंडा रखे गुलकंद- गुलकंद की तासीर बेहद ठंडी होती है। गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, गुलकंद तेज गर्मी से भी बचाता है। गुलकंद पसीने की प्रणाली को बेहतर ठंड से प्रबंधित करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में गुलकंद जरूर खाना चाहिए।
3. गैस और एसिडिटी से बचाए गुलकंद- गर्भवती महिलाओं को कब्ज के साथ ही गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में गुलकंद उपयोगी हो सकता है। गुलकंद का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इससे पेट की अम्लता, पेट की गर्मी, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
4. त्वचा की समस्याओं से बचाए गुलकंद- गुलंकद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। गुलकंद रक्त को शुद्ध करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर से टॉक्सिंस निकालना बहुत जरूरी होता है। गुलकंद टॉक्सिन फ्री ब्लड बनाता है, जिससे गर्भवती महिलाएं भी ग्लोइंग और एक्ने फ्री स्किन पा सकती हैं।
5. तनाव दूर करे गुलकंद- गर्भवास्था में तनाव और चिंता में रहना बहुत सामान्य है। प्रेगनेंसी में अधिकतर महिलाएं तनाव का सामना करती हैं। गुलकंद तनाव को दूर करने में सहायक होता है। गुलकंद खाने से गर्भवती महिलाओं को अच्छी नींद आती है, तनाव भी दूर होता है।
गुलकंद कब खाना चाहिए?
वैसे तो गुलकंद का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं गर्मियों में गुलकंद का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि सर्दियों में गुलकंद खाने से शरीर अधिक ठंडक पहुंच सकता है। गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं या भ्रूण को गुलकंद नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन अगर कोई गर्भवती महिला डायबिटीज का सामना कर रही है, तो उसे गुलकंद का सेवन करने से बचना चाहिए। गुलकंद में मौजूद चीनी डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी अगर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही गुलकंद का सेवन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से शरीर को मिलेगी ठंडक, जानें फायदे और पीने का तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check