अरबी का सेवन करने से दिल की सेहत पर पड़ता है अच्छा प्रभाव

गर्मी के मौसम अरबी की सब्जी आपको बाजार में मिल ही जायेगी इसको कुछ लोग तो बड़े ही चाव से खाते हैं तो कुछ लोग इसे बिलकुल भी पसंद नही करते है। कुछ ऐसे भी लोग आपको मिल जाएंगे जो इसका नाम सुनते ही दूर भागते है, अरबी की सब्जी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अरबी में पोषक तत्वों की भरमार होती है। अरबी में बहुत से पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम आदि ये सभी पाए जाते हैं, ये हमारे शरीर के लिए बहुत से लाभ पहुंचाने में हमारी मदद करते हैं। अरबी का सेवन अगर आप करते है तो इस से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, दिल तो स्वस्थ रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।  अरबी की तासीर को ठंडा माना गया है, इसी वजह से गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करना अच्छा होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करती है

अगर आप अपने को स्वस्थ रखना चाहते हो तो  आपके शरीर के इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अरबी का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जिसकी वजह से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसका सेवन  अगर आप करते है तो इसे करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और यही कारण है कि कई बीमारियों से बचे रहने में लाभ मिलता है।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए है उपयोगी

अरबी का सेवन अगर आप करते है तो यह आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। अरबी में बीटा-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे अच्छे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों के लिए बेहद जरूरी होते है। यह हमें स्वस्थ रखने में भी मदद करता हैं। यह आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

इंफेक्शन

अरबी में अन्य पोषक तत्वों के साथ एक खास तत्व होता है जो विटामिन सी है। इसमें और भी एसेंशियल विटामिंस होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए उपयोगी हैं.

दिल की सेहत

अगर आप अरबी का सेवन करते है तो इसे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, किस वजह से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अरबी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता जाता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

यह भी पढ़े:इस खास गुड़ के पानी से कैसे करें अपने बालों की देखभाल, आइए जानें