त्वचा संबंधी समस्याओं में मुलेठी का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। मुलेठी में मौजूद गुण शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलेठी के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं।त्वचा की कई गंभीर समस्याओं में इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। पिगमेंटेशन की समस्या में मुलेठी फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। पिगमेंटेशन की समस्या के कारण आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे आदि हो जाते हैं, इन समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है।
पिगमेंटेशन दूर करने के लिए मुलेठी का फेस पैक- मुलेठी में मौजूद औषधीय गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या होने पर डार्क स्पॉट्स, धब्बे और कई दूसरी समस्याएं भी होती हैं। इन समस्याओं में मुलेठी का फेस पैक लगाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। मुलेठी में स्किन के लिए फायदेमंद Glycyrrhizin Acid पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन पर सूजन को भी खत्म करने में बहुत फायदा मिलता है। मुलेठी पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन पिगमेंटेशन और एक्ने, पिंपल्स और कई दूसरी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन की रंगत भी बढ़ती है।
कैसे बनाएं मुलेठी का फेस पैक?- मुलेठी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप आधा चम्मच मुलेठी का पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ गर्दन और आसपास के हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं। लगाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
त्वचा पर मुलेठी का फेस पैक लगाने से आपको पिगमेंटेशन के अलावा कई अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों का असर नहीं होता है। इसके अलावा त्वचा को धूल, मिट्टी और प्रदूषण के प्रभाव से बचाने में भी इस फेस पैक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में ऑयली त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी, दूर करती है ये 5 समस्याएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check