एक्सपर्ट से जानिए क्या सच में पपीता और नींबू एक साथ खाने से पेट में बनता है जहर

हमें अपने को स्वस्थ रखना है तो अपने जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना होगा। आप जिस तरह से खाना खाते हैं वह भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गलत तरीके से चीजों का सेवन करने से कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है। पपीते का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका गलत तरीके से सेवन करना गंभीर हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि पपीता और नींबू का सेवन शरीर के लिए जहर हो सकता है। इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से बचना चाहिए।सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम ‘धोखा या हकीकत’ नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज ‘धोखा या हकीकत’ में आइए जानते हैं, क्या वाकई पपीता और नींबू का एक साथ सेवन जहर के समान है?

क्या सच में पपीता और नींबू एक साथ खाने से पेट में जहर फैलता है?

ऐसा कहा जाता है कि पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है। वैसे तो पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन करना शरीर के लिए बहुत गंभीर हो सकता है। पपीते में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आरोग्य हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं, ”कुछ लोगों को पपीता और नींबू एक साथ खाने से नुकसान होने का खतरा होता है।दरअसल, पपीते में पपैन नामक एक तत्व होता है, जिससे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोग अगर पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करते हैं, तो गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसके अलावा पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करने से यह जहर के रूप में बदल जाता है, को लेकर कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं।”

पपीता और नींबू एक साथ खाने के नुकसान-

1. पेट की समस्याएं: कुछ लोगों को पपीते और नींबू का सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस, अपच, या दर्द।

2. एलर्जी: कुछ लोगों को पपीता या नींबू से एलर्जी हो सकती है, ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

3. एसिडिटी: पपीता और नींबू का मिश्रण एसिडिटी को बढ़ा सकता है।

4. दांतों की समस्याएं: नींबू का रस दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

पपीता और नींबू का सेवन करने के बाद अगर आपको किसी भी तरह की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे तो इसका सेवन करने से कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है।

यह भी पढ़ें:

सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा मूंगफली का सेवन