गर्मी के मौसम में आपको बाजार में बहुत सी सब्जियां दिखाई डेटोभिया जिनमे से एक है कुंदरू, वैसे तो इस सभी को लेकर बच्चे नाक और मुंह दोनों ही बना लेते है। वैसे इसके गुण सुनकर आप भी चौंक जाएंगे यह एक सुपरफूड से कम नही है। इस सब्जी का स्वाद तो अलग है ही इसका रंग रूप भी थोड़ा अलग होता है। गर्मी के मौसम में ये सब्जी आपको हर एक रसोई में मिल जाएगी। कुछ लोग इसे खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों यह पसंद नहीं होता। कुंदरु में विटामिन, मिनरल, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, और एंटी- ऑक्सीडेंट से ये सभी गुण पाए जाते है ये हमारे शरीर को कई समस्याओं से दूर रखते है आइए जानते है इसके फायदे के बारे में,
पाचन स्वास्थ्य
कुंदरू का सेवन हमारे पाचन के लिए उपयोगी होता है कुंदरु में फाइबर पाया जाता है, यह पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। इस सब्जी में पाया जाने वाला फाइबर ब्लड में सुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
मधुमेह के लिए भी है फायदेमंद
कुंदरू में एक खास गुण होता है जो है एंटी-डायबिटिक गुण यह हमारे शरीर में ब्लड सुगर के लेवल को कंट्रोल करने और इन्सुलिन की सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करता हैं। कुंदरू का सेवन डायबिटिक रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
आवश्यक पोषक तत्व की उपस्थिति
कुंदरू में सभी पोषक तत्व, विटामिन ए के साथ विटामिन सी पाया जाते हैं, यह एक एंटीऑक्सिडेंट हैं और हमारे इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देने में का काम करता हैं। कुंदरू में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे ये सभी आवश्यक पोषक तत्व होता हैं।इसका सेवन करने से हड्डियों मजबूत, ब्लड सेल्स और हृदय के कार्य को बेहतर बनाए रखने में यह मददगार होता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण
कुंदरू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है है, जो हमारे शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ने में हमारी मदद करता है और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। फ्री रैडिकल्स की वजह से शरीर में कैंसर, हृदय रोग और जैसी खतरनाक बीमारियों को बढ़ा देता है, जिससे कुंदरू मदद करता है।
यह भी पढ़े:त्वचा की देखभाल के लिए बेहतरीन स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है ये फल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check