घी हम सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है हम सभी इसको अपनी सेहत के लिए अच्छा मानते है कुछ लोग ऐसा मानते है की घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए सही नही है क्या ये बात सही है इस बात को लेकर लोग अक्सर असमंजस में नजर आते है कुछ लोगों के लिए जहां घी खाना बहुत आम बात होती है और हम में से ही कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से इसे देखना भी नही चाहते है। इसको लेकर अलग अलग धारणा है वैसे अगर इसका सेवन नियमित मात्रा में किया जाए तो स्वास्थ्य में फ़र्क नही पड़ता है। भोजन के स्वाद को भी बढ़ाने में भी मदद करता है।
घी के सेवन के फायदे
हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में घी का सेवन जरूर करना चाहिए, देखा जाए तो घी का सेवन मक्खन से अधिक सुरक्षित है। इसमें तेल से भी अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप घी का सेवन करते है तो इससे अल्सर, कब्ज, आंखों की बीमारियों के साथ त्वचा के रोगों में भी मदद मिलती है इसको इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देता हैं।
- अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो घी का सेवन इसको दूर कर सकता है। शोध में भी पाया गया है की अनुसार घी में एक खास तत्व पाया जाता है। जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और पेट दर्द में भी आराम दिलाता है।
- घी का सेवन हमारी त्वचा के लिए बेहद घी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी पाई जाती हैं। ये हमारी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनने में मदद करता है।
- घी के नियमित सेवन से हड्डियों पर भी फर्क पड़ता है। घी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन होता है। घी में फैट की मात्रा अधिक होती है। ये हमारे शरीर की लिए हेल्दी फैट को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े:अंगदान को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ब्रेन स्टेम डेथ को लेकर राज्यों को सतर्क रहने की जरूरत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check