भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इसके लिए भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR और MR के पदों पर रिक्तिया निकाली गई है. जो भी अविवाहित पुरुषों और महिलाएं इन पदों के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के द्वारा आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2024 से शुरू होगी
भारतीय नौसेना के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 27 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कई पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.
भारतीय नौसेना में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए या केंद्रीय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए.
भारतीय नौसेना में फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनका जन्म 01 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए. तभी वे अप्लाई करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
भारतीय नौसेना में ऐसे होगी बहाली
नौसेना के इस भर्ती चयन प्रक्रिया में फेज I (INET) और फेज II (PFT, लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा) शामिल हैं. भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET) में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है. जो योग्य होंगे, वे फेज II के लिए शामिल होंगे.
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Indian Navy Agniveer Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
नौसेना में आवेदन करने के लिए अप्लाई फीस
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें अप्लाई फीस के तौर पर 550/- रुपये का भुगतान करना होगा. इसके साथ ही 18% जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा. शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का इस्तेमाल करके कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं बेल का जूस, बढ़ सकती है परेशानी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check