मैदे को आटे से ही तैयार किया जाता है जब इसको महीन पीस दिया जाता है तो यह मैदा बन जाता है। हम सभी अपने घरों में तो मैदे का इस्तेमाल करते ही है साथ ही बाहर के पैक्ड फूड आइटम में भी मैदे का इस्तेमाल किया जाता है स्ट्रीट फूड की जान है ये मैदा ज्यादातर चीज़ें मैदे से बनती है और स्वादिष्ट भी लगती है। लेकिन आपको ध्यान देने की बात है जीभ को तो ये बेहद स्वादिष्ट लग सकती है लेकिन हमारी सेहत के लिए मैदा का सेवन घातक साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा अगर इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो यह आपको नुकसान भी कर सकता है. आइए जानते हैं कि हमें मैदा का सेवन क्यों है हानिकारक,
मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है
मैदे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही अधिक होता है, यह हमारे शरीर में शर्करा का लेवल को ज्यादा तेजी से बढ़ सकता है। जो लोग जरूरत से ज्यादा मैदा का सेवन करते हैं, उन्हें डायबिटीज की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल का खतरा
मैदा को सफेद जहर भी कहा जाता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में मैदा से बनी चीज़ें खाते हैं, तो कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इससे बढ़ते वजन, हाई ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो सकती है।
पेट में एसिडिटी की समस्या
मैदा से बनी चीज़ें खाने के हैं शौकीन, तो इससे एसिडिटी हो सकती है। मैदा आंत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसमें फाइबर नहीं होता है, जिससे अपच की समस्या होती है।
हड्डियों कमजोर हो जाती है
मैदा सेहत के लिए जहर का काम करता है। दरअसल, मैदा में प्रोटीन न के बराबर होता है। जिससे यह एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को सोखता है। अगर आप अधिक मात्रा में मैदा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है।
यह भी पढ़े:गर्मी में क्या बादाम को खाना चाहिए, जानिए क्या है खाने का सही तरीका और कितनी होनी चाहिए मात्रा?
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check