ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं बेल का जूस, बढ़ सकती है परेशानी

गर्मियां शुरू हो चुकी है लोग गर्मियों से राहत के लिए कई उपाय करते है।गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है वुड एप्पल जूस। गर्मियां शुरू होते ही हर कोने में वुड एप्पल जूस या शर्बत बिकने लगता है। यह पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, टैनिन, राइबोफ्लेविन आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की गर्मी भी कम हो जाती है। यह धूप और लू से बचाने में मदद करता है।इसका सेवन लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को बेल का जूस पीने से बचना चाहिए। जी हां, कई लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में बेल के जूस का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन से जानते हैं कि किन लोगों को बेल के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए

डायबिटीज रोगी- डायबिटीज के मरीजों को बेल का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, बाजार में मिलने वाले बेल के जूस में काफी अधिक मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

किडनी की बीमारी से ग्रसित लोग- किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को बेल के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी की समस्या में हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में, अगर आप किडनी संबंधी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।

हाई बीपी के मरीज- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें बेल के जूस का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। वहीं, अगर आप बीपी कंट्रोल वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें। दरअसल, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर काफी हद तक गिर सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं- बेल के जूस का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द, कब्ज, अपच, दस्त और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप पहले से ही पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसका सेवन करने से बचें।

गर्भवती महिलाएं- गर्भवती महिलाओं को बेल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन कई मामलों में यह देखा गया है कि बेल के जूस का सेवन करने से गर्भावस्था में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके अधिक सेवन से गर्भपात का खतरा भी होता है। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका कम सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, 50 की उम्र में भी 25 जैसा दिखेगा आपका चेहरा