बालों में रतनजोत लगाने से दूर हो जाएंगी ये 2 समस्याएं, बस इस 1 चीज के साथ मिला ले

आजकल लोगों को बाल झड़ने, पतले होने से लेकर डैंड्रफ और समय से पहले बालों का सफेद होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां पहले ये समस्याएं बुजुर्गों से जुड़ी देखी जाती थीं, वहीं आजकल बालों की ये समस्याएं 20-30 साल की उम्र के लोगों में भी देखी जा रही हैं।जहां आपको बालों की समस्याओं से निपटने के लिए विशेषज्ञ की मदद की आवश्यकता हो सकती है। वहीं, अगर आप घरेलू स्तर पर इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय करना चाहते हैं तो रतनजोत की मदद ले सकते हैं।

क्या है रतनजोत और बालों के लिए क्या हैं इसके फायदे

रतनजोत एक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग बालों से संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग यूनानी, आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। वहीं, रतनजोत त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के सौंदर्य उत्पादों और सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है।

नारियल का तेल, तिल का तेल और अन्य नेचुरल ऑयल में रतनजोत मिलाकर इसका तेल तैयार किया जाता है। इसे लाल जड़ी के तेल के नाम से भी जाना जाता है। बालों में रतनजोत का तेल लगाने से ये फायदे आपको मिल सकते हैं-

बालों को काला करने का नुस्खा
असमय सफेद होते बालोंकी समस्या से आराम पाने के लिए रतनजोत का तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को नेचुरली काला करने का नुस्खा है।

बालों का झड़ना रोकता है
हेयरफॉल की समस्या को रोकने के लिहाज से भी रतनजोत का इस्तेमाल कारगर हो सकता है. रतनजोत में नारियल का तेलऔर आंवले के पाउडर मिलाकर बालों में अप्लाई किया जाता है. इसे हेयर फॉल रोकने के अलावा बालों की लम्बाई बढ़ाने का भी नुस्खा माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

गर्मी में लू से बचने के लिए ये 5 ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और बीमारियां रहेंगी दूर