सर्च इंजन के नाम से मशहूर Google अब अपने यूजर्स को इंग्लिश सिखाते हुए नजर जाएगा. इसके लिए Google की लैब में टेस्ट भी शुरू हो गया है. इंग्लिश सिखाने के लिए Google एआई चैटबॉट का उपयोग करेगा जो आसानी से यूजर्स को इंग्लिश की समझ देगा.
एक रिपोर्ट के अनुसार Google ने इस बात की पुष्टि की है कि यह सुविधा भारत और अर्जेटीना, कोलंबिया, इंडोनेशिया, मैक्सिको और वेनेजुएला सहित अन्य देशों में उन यूजर्स को दी जाएगी जो इंग्लिश सीखना चाहते हैं और जो सर्च लैब्स का हिस्सा हैं.
जानिए, कैसे सिखाएगा Google इंग्लिश?
Google के अनुसार यूजर्स को इंग्लिश सिखाने के लिए इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए जाएंगे. जो AI से ऑपरेट होंगे और रोजाना यूजर्स नए-नए इंग्लिश के शब्द और उनका उपयोग समझेंगे. आपको बता दें इससे पहले Google ने अक्टूबर 2023 में स्पीकिंग प्रैक्टिस एक्सपीरियंस पेश किया था, जहां यूजर्स को सेंटेंस और ग्रामर की समझ दी गई थी.
जानिए, Google कैसे सिखाएगा इंग्लिश स्पीकिंग?
जिस तरीके से Google ने स्पीकिंग प्रैक्टिस एक्सपीरियंस में टू-वे कम्यूनिकेशन की सुविधा रखी थी, ठीक इसी तरीके से Google AI चैटबॉट की हेल्प से यूजर्स की इंग्लिश में सुधार करेगा. इस टेक्नोलॉजी की हेल्प से यूजर्स रोजाना नए शब्द और उनके उपयोग के बारे में आसानी से समझ सकेंगे.
कैसे उपयोग कर सकेंगे यूजर्स
Google के अनुसार इंग्लिस स्पीकिंग सीखने वाले यूजर्स इस चैटबॉट का उपयोग एंड्रॉयड फोन पर कर सकते हैं. जहां उन्हें जेनरेटिव एआई की हेल्प से नए-नए प्रश्नों का उत्तर मिलेगा. साथ ही यूजर्स इस तरीके से आसानी से इंग्लिश सीख सकेंगे. फिलहाल Google की ओर से साफ नहीं किया गया है कि Google इस सुविधा को कब तक शुरू करेगा.
AI देगा फ्री स्टोरेज
गूगल ने हाल ही में जेमिनी एडवांस्ड सर्विस जारी की है. ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है, जो जेमिनी से बेहतर है. ये फ्री सर्विस नहीं है, अगर इसका उपयोग करना है तो सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
प्रोमोशन करने के लिए गूगल, जेमिनी एडवांस्ड को 2 महीने के लिए फ्री में ऑफर कर रहा है. जेमिनी एडवांस्ड को गूगल वन सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया जा रहा है. इसके तहत कंपनी दो महीने तक 2TB स्टोरेज फ्री देगी.
यह भी पढ़ें:
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अधिकारी बनने का है सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट कर भी सकते है आवेदन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check