सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से मजबूत होंगी आपकी हड्डियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सोंठ और गुड़ दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में कई औषधीय गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। ज्यादातर लोग सोंठ और गुड़ का अलग-अलग सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।जी हां, इससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। सोंठ में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सोंठ और गुड़ को एक साथ खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से क्या फायदे होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दरअसल, इन दोनों में विटामिन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमण का शिकार होने से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र सुधरता है- पाचन स्वास्थ्य के लिए सोंठ और गुड़ का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है. इसके नियमित सेवन से अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद- डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए सोंठ और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम से राहत- सोंठ और गुड़ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम को ठीक करने में मिल सकती है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटी-बैक्टीरियल मौजूद गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दी की परेशानी से जल्द राहत मिलती है।

हड्डियां बनेंगी मजबूत- सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इन दोनों में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इन दोनों के नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या भी दूर हो सकती है।

सोंठ और गुड़ का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. हालाँकि सोंठ और गुड़ दोनों की प्रकृति गर्म होती है। इसलिए आपको इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

ये 6 उपाय आजमाएंगे तो चिकन पॉक्स के दाग दूर हो जाएंगे