चुकंदर को हम एक जड़ वाली सब्जी के रूप में जानते है, इसका उपयोग हमेशा हम सलाद के रूप में करते है। लोगों को इसका हल्का मीठा टेस्ट बहुत अच्छा लगता है। खाने में चुकंदर को हम कई तरह से उपयोग कर सकते है। कुछ लोग चुकंदर की सब्जी या आचार खाते हैं, तो वही कई लोग खाने की गार्निशिंग के लिए भी चुकंदर का उपयोग करते हैं। चुकंदर में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, चुकंदर का जूस स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे रोजाना सुबह पीने से आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं, चुकंदर का जूस पीने के फायदे।
हाई बीपी को करे नियंत्रित:-
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है, उनके लिए चुकंदर का जूस किसी औषधी से कम नहीं है। एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना चुकंदर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। चुकंदर के जूस में उच्च मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को सामान्य करता है।
हृदय को रखे स्वस्थ :-
अगर आप रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इस जूस में नाइट्रेट की मात्रा होती है। जो दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक है।
लिवर को रखे फिट :-
लिवर हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा है, इसे स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में चुकंदर का जूस शामिल करे। इसमें मौजूद बीटाइन लिवर रोग को कम करने में हेल्प कर सकता है। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। चुकंदर विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, इसलिए नियमित रूप से सुबह एक गिलास चुकंदर का जूस पिएं।
पाचन को रखे दुरुस्त :-
चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। जो लोग हमेशा कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चुकंदर का जूस पीने से पुरानी बीमारियां कम होने में भी हेल्प मिलती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद :-
जैसा कि आप जानते हैं, डायबिटीज मरीजों को डाइट का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
इस ट्रिक को एक बार इस्तेमाल करने से आपका भी फ़ोन नाम बोलने से लग जाएगा, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check