महिलाओ के चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू ने उत्तरप्रदेश के चोर गिरोह में 8 महिलाओ को पकड़ लिया है ये सभी महिलाएं इस जुर्म में शामिल थीं, इस गिरोह में 10 महिलाओ की संख्या बताई जा रही है पुलिस अभी भी दो आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने पीछे हुई वारदातों के बारे में बताया कि पिछले दिनों सिविल लाइन क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से आटो में सवार महिला की सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार छानबीन करते रही और उसके बाद पुलिस को कुछ संदेह से घिरी महिलाएं मिलीं। यहां उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो जिस पर उन्होंने चोरी की बात कुबूल कर, वृद्ध महिलाओं के गले से सोने की चेन पार करने की बात कबूली। इन महिलाओं ने सिविल लाइन क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनसे जेवर जब्त कर लिए है। पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, लीन अभी भी उनके दो साथी फरार हैं।
डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि इन आरोपित महिलाओ का गिरोह पहले अपने शिकार की निगरानी करती थीं। पूरी प्लानिंग के साथ 10महिलाए आटो, बस अथवा भीड़भाड़ वाली जगह जाकर अलग-अलग बैठ जातीं थी। इन्होंने लूटपाट के लिए वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया और उनका ध्यान भटकाकर मौके का फायदा उठाकर दूसरी महिलाएं धीरे से जेवर पार कर देतीं थीं।
पुलिस ने बताया की, ये महिलाएं बस स्टैंड अथवा रेलवे स्टेशन के आसपास ही अपने शिकार का इंतजार करती थी। ये लोग महिलाएं खासकर वृद्ध महिलाओं को ही निशाना बनाती थीं। पुलिस अभी भी आसपास के क्षेत्र से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इन्हे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है।
यह भी पढ़े:सेहत से जुड़े कई फायदे छिपे हैं इन सब्जियों में आइए जानें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check