कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री कोइराला एक बार फिर से आने वाली फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पहले भाग में अभिनेता कमल हासन के साथ भी उन्होंने काम किया था।
फिल्मी जगत के मशहूर फिल्म निर्माता शंकर, कमल हासन के साथ Indian 2 पेश करने वाले है ऐसा बताया जा रहा है की जून में इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की आशंका जताई जा रहीं है। इंडियन 2 का सीक्वल बॉक्स ऑफिस फिर से एक बार रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। कुछ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की मनीषा कोइराला ‘इंडियन 2’ में एक छोटी भूमिका निभा सकती हैं। पिछली बार मनीषा ने ‘इंडियन’ में कमल हासन के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आई थी।
ऐसा पता चला है की कमल हासन ‘इंडियन 2’ फिल्म में सेनापति के रूप में भूमिका निभाने वाले है। इसमें अन्य कोएक्टर्स भी दिखाई देंगे जैसे काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, ये सभी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। ये लंबे वक्त से पेंडिंग है इसके रिलीज का बेसब्री से इनके फैंस को इंतजार हैं।
इंडियन 2 की फिल्म पर कई सालों लगातार काम चल रहा है। सूत्रों से पता चला है की फिल्म के सेट पर एक बार दुर्घटना भी हो गई थी। घटना की वजह से शूटिंग का काम ठप्प हो गया था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check