दरअसल, राजस्थान सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और सट्टेबाजी करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ 50 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब-किताब भी बरामद किया है.
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और सट्टेबाजी कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आईपीएल का. टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ देश के अलग-अलग शहरों में जारी है. क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ सट्टेबाजी भी चल रही है. क्रिकेट में सट्टेबाजी के एक गिरोह का खुलासा राजस्थान पुलिस ने किया है. पुलिस ने सवाई माधोपुर जिले से आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन आरोपियों के पास से करीब साढ़े 10 करोड़ रुपए का हिसाब भी मिला है.
पुलिस ने आरोपी प्रकाश ठाकुर निवासी न्यू कॉलोनी गुमानपुरा कोटा, हरीश त्रिकोटिया निवासी त्रिवेणी आवास बजरंग नगर बोरखेडा कोटा, लोकेश कुमार वनवानी निवासी बजरंग नगर कोटा तथा नितीन व्यास निवासी लाडपुरा करबला कोटा को गिरफ्तार किया है.कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सवाई माधोपुर शहर स्थित एक लग्जरी होटल में वीआईपी कमरे किराए पर ले रखे थे. आरोपी होटल के कमरे से ही आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी विजय सिंह मीना व पुलिस उपअधीक्षक हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन तथा कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की.
पुलिस पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि विक्की निवासी ब्यावर और भरत निवासी भीलवाड़ा आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह के सरगना हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के हर सदस्य का अपना-अपना काम बंटा हुआ था. नितिन व्यास का काम रजिस्टर में एंट्री करना, हरीश का काम लैपटॉप चलाना, लोकेश का काम आउटगोइंग मैसेज बोलना था.
सट्टेबाज फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त विभिन्न मोबाइल फोन और सिम, लैपटॉप, स्पीकर, रजिस्टर, पैन आदि का उपयोग करके फोन लाइन लेकर और इंटरनेट के माध्यम से संपर्क में रहकर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर दांव लगाकर लोगों को धोखा देते हैं। कर धोखाधड़ी द्वारा अनुचित लाभ प्राप्त करने का अपराध किया जा रहा था।
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check