दूरसंचार विभाग ने लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में एक एडवाइजरी जारी की। नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर काट दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैरकानूनी गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा रहा है।
दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी एक एडवाइजरी जारी की है। दूरसंचार विभाग ने कहा, साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
दूरसंचार विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंसÓ सुविधा पर इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है।
ये भी पढ़े:
नेपाल में हिंदू राष्ट्र के आंदोलन को भारत से जोड़कर देखना ठीक नहींः राम माधव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check