दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म गेम चेंजर का पहला गाना जारागंडी रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म ‘गेम चेंजर’ में रामचरण के साथ कियारा आडवानी की मुख्य भूमिका है। 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म गेम चेंजर का पहला गाना ‘जारागंडी’ का लिरिकल वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का म्यूजिक एस थमन ने कम्पोज किया है, वहीं ‘जारागंडी’ गाने को दलेर मेहंदी और सुनिधि चौहान ने आवाज दी है। ‘जारागंडी’ गाना हिंदी, तेलुगु और तमिल,तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस गाने में कियारा आडवानी और राम चरण एक साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।इस गाने को प्रभु देवा ने कोरियोग्राफ किया है।
कियारा आडवानी ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुये इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘गेम चेंजर’ की एक फोटो शेयर करते हुए में कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे डियरेस्ट आर सी (राम चरण) ये रहा हमारा मेगा मास ब्लास्ट…सेलिब्रेशन शुरू करते है। इसके साथ ही कियारा आडवानी ने अपने इसी पोस्ट में ‘गेम चेंजर’ गाना ‘जारागंडी’ के रिलीज होने की जानकारी भी दी।
ये भी पढ़े:
ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) के पश्चिम मुंबई संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को भेजा समन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check