ओडिशा के कुलडीहा जंगल से छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से छह देसी राइफल बरामद की गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें कुलडीहा अभयारण्य के आसपास पुलिस, वन विभाग और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों के संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया।प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ)-वन्यजीव, सुशांत नंदा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि शिकारियों को बुधवार रात नीलगिरि क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उनके पास से छह देशी राइफल बरामद की गईं।अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों में संयुक्त अभियान के तहत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।नंदा ने कहा कि कुलडीहा अभयारण्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check