इंडोनेशिया में दक्षिण सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में एक जहाज के डूबने से दो मछुआरों की मौत हो गई और 24 अन्य लापता हो गए है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के एक प्रेस अधिकारी मुहम्मद नूरसल ने कहा कि शनिवार को प्रांत के सेलयार द्वीपों के पास पानी में नौकायन करते समय जहाज भारी लहरों की चपेट में आ गया था।
इस घटना का पता द्वीपों के निवासियों को मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 19:00 बजे चला जहां पीड़ति फंसे हुए थे। उन्होंने फोन के जरिए बताया,‘‘तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाया गया है। हमारी टीम अब घटनास्थल पर जा रही है।‘‘
उन्होंने बताया कि 37 लोगों को लेकर मछली पकड़ने वाला जहाज पश्चिमी इंडोनेशिया के जकार्ता से मध्य इंडोनेशिया के जलक्षेत्र के लिए रवाना हुआ था। श्री नूरसल ने कहा,‘‘सेलयार द्वीप पर 13 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।‘’ इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया में चरम मौसम की चेतावनी दी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check