बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पॉलिटिकल ड्रामा शो ‘महारानी’ की स्ट्रीमिंग को अपने जीवन का सबसे अच्छा अनुभव बताया है।
हुमा ने इंस्टाग्राम पर महारानी के कलाकारों के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं और कहा कि मेरे मन में इन सभी लोगों के लिए असीमित प्रेम है। इसके अलावा उन्होंने सभी कलाकारों को अपना अच्छा दोस्त बताया और शो को बनाने वाले सुभाष कपूर का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, ”इस टीम के प्रति मेरा बहुत प्यार है। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। हम सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि धन्यवाद और अंत तक इंतजार करें।
बता दें कि यह मल्टी सीजन पॉलिटिकल सीरीज आंशिक रूप से 1990 में बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर आधारित है। इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक भी हैं। ‘महारानी 3’ 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check