राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अवध बिहारी चौधरी को सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक पखवाड़े पहले ‘महागठबंधन’ से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग में लौट गए थे। पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार का हिस्सा रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता चौधरी ने अपनी पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check