उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना पुलिस और दो बदमाशों के बीच शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी पर 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि बेहट थाना की पुलिस दाऊदपुरा गांव के पास पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया। लेकिन, दोनों भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी करवाई में एक बदमाश अब्दुल सत्तार उर्फ काना गोली लगने से घायल हो गया।
हालांकि, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 18 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check