बॉक्स ऑफिस के लिए बीता साल काफी शानदार रहा। अब नए साल के शुरुआती महीने में 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।हालिया रिलीज फिल्मों में तेजा सज्जा की हनुमान, महेश बाबू की गुंटूर कारम और कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस शामिल हैं।
हालांकि, हनुमान और गुंटूर कारम ने कमाई के मामले में मेरी क्रिसमस को पछाड़ दिया है। यह फिल्म शुरुआत से दर्शकों के लिए तरस रही है।अब मेरी क्रिसमस की कमाई के 7वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें गिरावट देखने को मिली।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले गुरुवार 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.87 करोड़ रुपये हो रहा है।
मेरी क्रिसमस को लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिल्म के लिए अपना बजट वसूलना भी मुश्किल हो गया है।ऐसे में फिल्म को जल्द सिनेमाघरों से हटाया जा सकता है।मेरी क्रिसमस से पहले राघवन अंधाधुन और बदलापुर जैसी फिल्में दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं। इसमें राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर का कैमियो है।मेरी क्रिसमस सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म का प्रीमियर मार्च के अंत तक किया जाएगा।नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये में खरीदा है।मेरी क्रिसमस को हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check