सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. क्रिटिक से लेकर फैंस तक हर किसी ने गदर 2 की तारीफ की है. गदर 2 देखने के बाद सेलेब्स भी खुद को इसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. सनी देओल और शाहरुख खान एक-दूसरे से बात नहीं करते थे लेकिन गदर 2 का क्रेज शाहरुख को भी इस फिल्म को देखने से रोक नहीं पाया. शाहरुख ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने गदर 2 देख ली है. अब इस पर सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है.
शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन रखा था. जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया था. इसी सेशन में एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने गदर 2 देख ली है. इस पर शाहरुख ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें गदर 2 बहुत पसंद आई है.
शाहरुख खान ने फिल्म देखने से पहले उन्हें फोन किया था और शुभकामनाएं दी थीं. सनी देओल ने कहा- शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं और तुम इसके हकदार हो. शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी ने भी बात की. सनी देओल ने बताया कि हम कई बार फोन पर बात कर चुके हैं. कई चीजों को लेकर हम अपने विचार शेयर करते हैं.
पुरानी बातें भूले सनी देओल
शाहरुख खान के साथ हुए विवाद पर सनी देओल ने कहा-समय सबकुछ ठीक कर देता है. ऐसा ही होना चाहिए.
बता दें शाहरुख खान और सनी देओल के बीच ये कोल्ड वॉर फिल्म डर के समय से चल रही है. इस फिल्म में सनी ने हीरो और शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था. लेकिन विलेन को ज्यादा महत्व मिलने की वजह से सनी और शाहरुख के बीच लड़ाई को गई थी. कई बार दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना भी साधा था.
यह भी पढे –
जानिए,स्लिम बॉडी पाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल में भी मददगार हो सकता है जिमीकंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check