अरुणाचल प्रदेश में तिरप जिले के लाजू सर्कल में भारत-म्यांमार सीमा के पास शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे पूर्व विधायक युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के पीआरओ रोहित राजभीर सिंह ने माटे की हत्या की पुष्टि की है।
अरुणाचल प्रदेश पुलिस के पीआरओ रोहित राजभीर सिंह के अनुसार, जहां माटे को गोली मारी गई, वह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ घंटों की दूरी पर है। पूर्व विधायक के साथ कुछ कार्यकर्ता भी थे। माटे राहो का दौरा करने जा रहे थे।
इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और एकांत में बातचीत करने की इच्छा जताई। इसके बाद माटे अकले उसके साथ एक पहाड़ी की ओर चले गए। कुछ देरबाद कार्यकर्ताओं ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह दौड़कर पहाड़ी के पास पहुंचे। युमसेन माटे खून से लथपथ मिले।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check