भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहर स्थित बंधन बैंक को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए अधिकृत किया है।निजी ऋणदाता बंधन बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, पेंशन संवितरण प्रक्रिया को संचालित करने के लिए बैंक जल्द ही अपनी प्रणाली को रेल मंत्रालय के साथ एकीकृत करेगा।
आरबीआई की यह मंजूरी बैंक को देश भर में रेलवे के 17 क्षेत्रीय कार्यालयों तथा आठ उत्पादन इकाइयों में हर साल करीब 50,000 सेवानिवृत्त लोगों तक पहुंच प्रदान करेगा।
बंधन बैंक के प्रमुख (गवर्नमेंट बिज़नेस) देबराज सहा ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। इससे पेंशनभोगियों को बैंक द्वारा दी जाने वाली प्रतिस्पर्धी दरों और ऋणदाता के अन्य उत्पादों तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check