नवी मुंबई पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी से बार-बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आरोपी नवी मुंबई के कमोठ का रहने वाला है, जबकि पीड़िता तुर्भे इलाके की निवासी है। पीड़िता जनवरी 2021 में सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी के संपर्क में आई थी।
कमोठ थाने में तैनात अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपने आवास पर कथित रूप से लड़की से बार-बार बलात्कार किया, जिसके कारण वह मई 2023 में गर्भवती हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की मां पूरे मामले से अवगत थी, लेकिन उसने इसका कभी विरोध नहीं किया।
अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check