गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री लवली काजल का गाना ‘बंगाल के नचनिया’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत ‘बंगाल के नचनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में लवली काजल नजर आ रही है। वीडियो में प्रस्तुत दिखाया गया है कि लवली काजल अपने दिलफेक पति से काफी परेशान और नाराज हैं।
क्योंकि उसका पति उससे दूर दूर रहता है और बंगाल की नचनिया से आशिकी कर रहा है। इसी बात को लवली काजल अपनेसहेलियों से कह रही हैं कि ‘घर पे त गाल नाही छुए अपना कनिया के, हमार मरदा आशिक बा बंगाल के नचनिया के..
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बंगाल के नचनिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे शिवानी सिंह ने गाया है और लवली काजल पर फिल्माया गया है।इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check