छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से मुलाकात कर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रणधीर कुमार सिंह ने रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ई. आनंद पुष्कर शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षकों से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आनंद पुष्कर शिक्षकों की जायज मांगों और समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षक समाज से एकजुट होकर आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिक्षक नेता जितेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check