देश में कृषि जैव विविधता के संरक्षण और उसके सतत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जैव प्राधिकरण ने जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, यह समिति एक वर्ष के लिए कार्य करेगी।
समिति कृषि जैव विविधता के संरक्षण, उपयोग और उससे जुड़े लाभों के उचित बंटवारे के विषय में विशेषज्ञ सलाह देगी। मंत्रालय ने बताया कि यह समिति पहले भी जैव विविधता अधिनियम-2002 के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है। पद्म श्री डॉ. पी. एल. गौतम समिति के सह-अध्यक्ष होंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check