मजेदार जोक्स: यार मेरे पापा दिन पर दिन करोड़पति के

पप्पू- मेरे अंगने में तेरा ही काम है,
लड़की- इडियट
पप्पू- जिसकी बीवी लंबी, उसका भी बड़ा नाम है
दिवाली पर घर के जाले साफ करा लो झाड़ू का क्या काम है
फिर पप्पू की जमकर धुनाई हुई।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

दामाद पहली बार ससुराल गया,
सास और दामाद की बातचीत सास से दामाद बोला- आपके गांव में सबसे विवादित चीज क्या है?
सास- एक ही चीज विवादित थी वो भी आप ले गए दामाद जी😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

संतोष- यार मेरे पापा दिन पर दिन करोड़पति के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं

भरत- वह कैसे?
संतोष- उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं, क्या करोगे इतनी धनराशि का?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

प्रोफेसर : अगर तुम्हें किसी को संतरा देना हो, तो क्या बोलोगे?
संता : ये संतरा तो…।
प्रोफेसर : नहीं… एक वकील की तरह बोलो…।
संता : मैं हेतराम पुत्र चेतराम निवासी शिकारपुरा, यू.पी. एतद् द्वारा, अपनी पूरी रुचि व होशो-हवास में और बिना किसी डर एवं दबाव में आए, इस फल, जो कि सन्तरा कहलाता है, और जिस पर मैं पूरा मालिकाना हक रखता हूं, को उसके छिलके, रस, गूदे और बीज सहित आपको देता हूं और इसके साथ ही आपको इस बात का सम्पूर्ण व बिना शर्त अधिकार भी देता हूं कि आप इसे काटने, छीलने, फ्रिज में रखने या खाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है…।
आप यह अधिकार भी रखेंगे कि
आप किसी भी अन्य व्यक्ति को यह फल
इसके छिलके, रस, गूदे और बीज के बिना या उसके साथ दे सकते हैं।
मैं घोषणा करता हूं, कि
आज से पहले इस संतरे से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के वाद-विवाद,
झगड़े की समस्त जिम्मेदारी मेरी है,
और आज के बाद मेरा किसी भी प्रकार से इस सन्तरे से कोई सम्बन्ध नहीं रह जाएगा…।
प्रोफेसर बेहोश..!!!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: आपकी चाय कम कर दूँ?