रामायण Vs बिग बॉस 19: रणबीर कपूर और सलमान खान की फीस बनी चर्चा का विषय

इस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा गर्म है — एक ओर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’, जिसकी लागत करीब 4000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, तो दूसरी ओर सलमान खान का बिग बॉस 19, जिसके लिए सुपरस्टार ने भारीभरकम फीस वसूली है।

रणबीर कपूर को मिले 150 करोड़, वो भी 3 साल की मेहनत के लिए
खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर को रामायण के दो पार्ट्स के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है। हालांकि इसके बदले में रणबीर को अपने करीब तीन साल इस मेगा प्रोजेक्ट को देने होंगे। इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है, जिसमें कई दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे।

वहीं, सलमान खान ने 3 महीने में ही कमा लिए 150 करोड़!
दूसरी ओर, सलमान खान का नाम फिर सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने बिग बॉस 19 के सिर्फ 3 महीनों के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर वीकेंड एपिसोड के लिए 8 से 10 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
शो की अवधि इस बार 5 महीने रखी जा रही है, लेकिन सलमान खान केवल पहले 15 हफ्तों (3 महीने) तक ही इसकी मेजबानी करेंगे।

बाकी दो महीनों के लिए हो सकते हैं नए होस्ट
शो के आखिरी दो महीनों के लिए फराह खान, करण जौहर या अनिल कपूर में से किसी एक को होस्टिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह पहला मौका नहीं होगा जब सलमान खान शो को पूरा नहीं होस्ट करेंगे। बिग बॉस OTT 2 के लिए भी सलमान ने 96 करोड़ रुपये फीस ली थी।

इस बार बड़ा प्लान लेकर आए हैं मेकर्स
बिग बॉस 19 को सबसे लंबा और सफल सीजन बनाने की योजना है। इस बार एपिसोड्स पहले OTT प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होंगे और उसी दिन बाद में टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे। कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन अब तक किसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:

भीड़ में बदला जश्न: पवन कल्याण और बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ के प्रीमियर पर मचा बवाल