साबरमती में पानी ही पानी : संत सरोवर के 4 द्वार खोले गए; अहमदाबाद Alert पर

गांधीनगर (गुजरात): ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण साबरमती नदी में पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है। मानसा के लाकरोदा गाँव के पास का बांध पूरी तरह भर गया है। धरोई बांध से भी नदी में पानी छोड़ा गया है। अहमदाबाद प्रशासन से भी सुरक्षा और एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

गांधीनगर के संत सरोवर में पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण 4 गेट भी खोल दिए गए हैं और निचले इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। संत सरोवर से साबरमती नदी में 10,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नागरिकों को संत सरोवर और नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दी गई है।

अहमदाबाद प्रशासन से भी सुरक्षा और एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया गया है।