भारत में कोविड-19 के 39 नये मामले सामने आने के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या 252 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय द्वारा जारी किये गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अब संक्रमितों की संख्या 4.50 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 5,33,294 है।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,783 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check