बंगलूरू में 44 वर्षीय व्यक्ति ने 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक डबल मर्डर का मामले ने सनसनी फैला दी है। एक व्यक्ति ने 24 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी उसके बाद में उस लड़की की मां ने आरोपी को पत्थर से कुचलकर मार डाला। यह घटना बेंगलुरु के जयनगर की है, जहां पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने जानकारी के आधार पर दोनों एक-दूसरे को पीड़िता और सुरेश पिछले पांच वर्षों से जानते थे। आसपास से जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला की लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ संदेह हुआ और वो उसका पीछा करते हुए पार्क में पिच गई। पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद सुरेश ने पहले पीड़िता पर दो बार चाकू से वार किए, इस घटना को पीड़ित की मां ने भी देख लिया इसके बाद लड़की के पीछे पहुंची मां ने आरोपी पर पत्थर से वार कर दिया।पुलिस को पूछताछ में पता चला की पीड़िता, सुरेश से दूरी बना रही थी और सुरेश को ये मंजूर नहीं था। इसलिए उसने उसे मरने के बारे में सोचा।
डीसीपी लोकेश भरमप्पा जगलासर ने बताया यह हादसा करीब शाम के 4.45 बजे लड़की और सुरेश की मौत पार्क में हुई। हादसे में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थीगले में गंभीर चोट को वजह से अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस फिलहाल इसके बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस घटना को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। लड़की की मां से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, भारत मंडपम में 2550 वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check