भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दवाओं और टीकों के मानव चरण-प्रथम के नैदानिक परीक्षणों के लिए उद्योग और शैक्षणिक संस्थान के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में नैदानिक अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अपने …
Read More »Monthly Archives: September 2024
किसान हितैषी है मोदी सरकार : शिवराज
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी हैं और कृषि तथा किसान कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री चौहान ने यहां कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी मोदी सरकार ने किसानों के हित में निर्णय …
Read More »ईरानी राजदूत ने भारतीयों को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश और इस्राइल के बीच तनाव नया नहीं है। इस दौरान उन्होंने भारतीय पर्यटकों को आश्वासन दिया कि यात्रा करने के लिए ईरान सुरक्षित है। दिल्ली में ईरान टूरिज्म रोड शो के मौके पर एक साक्षात्कार में …
Read More »पोप फ्रांसिस ने ट्रम्प और हैरिस को बताया ‘जीवन के खिलाफ’, कैथोलिकों से छोटी बुराई को चुनने का आह्वान
ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि दोनों ही उम्मीदवार ‘जीवन के खिलाफ’ हैं। एक (डोनाल्ड ट्र्म्प) अप्रवासियों के प्रति क्रूरता करता है तो दूसरा (कमला हैरिस) गर्भपात अधिकारों का समर्थक है। ऐसे में अमेरिकी कैथोलिक मतदाताओं को ‘कम शैतानी उम्मीदवार’ को चुनना पड़ेगा। अमेरिका …
Read More »परमाणु निरस्त्रीकरण कोरियाई प्रायद्वीप में शांति का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता : अमेरिका
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण स्थायी शांति का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता है। वॉशिंगटन का बयान उत्तर कोरिया द्वारा इस सप्ताह यूरेनियम संवर्धन केंद्र के बारे में खुलासा किए जाने के बाद आया है। योनहाप समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्योंगयांग …
Read More »सरकार के रियायती दरों पर प्याज की खुदरा बिक्री से कीमत में आई गिरावट
केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचने की शुरुआत की है। सरकार की सब्सिडी वाली प्याज की खुदरा बिक्री की पहल से कुछ ही दिनों में प्रमुख शहरों में कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, इसकी कीमतों में अभी तेजी बनी हुई …
Read More »विजयवाड़ा-नई दिल्ली के बीच इंडिगो की विमान सेवा का शुभारंभ
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विजयवाड़ा से नई दिल्ली के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। नायडू ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर एक नए प्रवेश और निकास मार्ग का भी शुभारंभ किया। मंत्री के कार्यालय ने एक्स पोस्ट पर एक बयान में …
Read More »आरबीआई ने कहा-16 की बजाय 18 सितंबर को होगी ईद-ए-मिलाद की छुट्टी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 16 सितंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर दिया है। अब मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों में स्थित आरबीआई के सभी कार्यालय ईद-ए-मिलाद पर्व के उपलक्ष्य में 18 सितंबर 2024 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही इस दिन सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा और मुद्रा बाजारों में भी कोई लेन-देन और निपटान नहीं होगा। …
Read More »भारत लचीली कृषि प्रणालियां विकसित करने, खाद्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने कहा कि भारत लचीली कृषि प्रणालियां विकसित करने और वैश्विक मंच पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने 12-14 सितंबर, 2024 को ब्राजील के कुइआबा में जी20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह टिप्पणी की। भारत ने बैठक में खाद्य सुरक्षा में अंतरराष्ट्रीय …
Read More »कमला हैरिस के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की करीबी ने की नस्लवादी टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रंप की करीबी और साजिश सिद्धांतकार लॉरा लूमर ने कमला हैरिस के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की है। ट्रंप ने लॉरा लूमर का समर्थन किया, लेकिन बाद में उन्होंने लॉरा लूमर के बयान से पल्ला झाड़ लिया। रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने भी लॉरा लूमर के बयान की आलोचना की है। लॉरा लूमर 9/11 हमले को लेकर भी साजिश …
Read More »
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check