Monthly Archives: February 2024

‘न्याय यात्रा’ में मुरादाबाद से शामिल होंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी और फतेहपुर सीकरी तक इस यात्रा में साथ रहेंगी।पार्टी के अनुसार, प्रियंका गांधी मुरादाबाद से यात्रा के साथ जुड़ेंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस तथा आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक साथ रहेंगी। प्रियंका गांधी को चंदौली से …

Read More »

भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेंद्र पाटनी (59 वर्ष) का वासिम जिले के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। राजेंद्र पाटनी वासिम के कारंजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजेंद्र पाटनी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। देवेंद्र फडणवीस ने सोशल साइट एक्स पर अपनी …

Read More »

मनोहर जोशी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर सूबे के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा अन्य राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी एक मृदुभाषी और विद्वान सांसद …

Read More »

फलों के रस से अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का रजत मुकुट, रजत चंद्र से हुआ श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और …

Read More »

बंबई उच्च न्यायालय ने बुलढाणा में अस्पताल के बाहर मरीजों का इलाज किए जाने पर जवाब मांगा

बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक अस्पताल के बाहर सड़क पर मरीजों का इलाज किये जाने का संज्ञान लिया और सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया।सरकारी वकील पी.पी. काकड़े ने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ को बताया कि अस्पताल की क्षमता केवल 30 बिस्तरों की है और …

Read More »

राजस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि विकास के लिए किए गए उनके कार्य सदा याद रखे जाएंगे।जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। राज्यपाल मिश्र ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष …

Read More »

हरियाणा सरकार ने किसानों के विरोध के बीच बजट में फसल ऋण पर ब्याज माफी की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कुछ फसल ऋणों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा की।बजट प्रस्तावों की घोषणा ऐसे समय में की गई जब किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। खट्टर ने कहा कि …

Read More »

प.बंगाल के संदेशखालि में फिर हुए प्रदर्शन, डीजीपी ने अशांत क्षेत्र का दौरा किया

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखालि के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को सुबह फिर से विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।शुक्रवार सुबह नाराज स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी …

Read More »

गुजरात के गिर सोमनाथ में मछली पकड़ने वाली नाव से 350 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

गुजरात पुलिस ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल बंदरगाह के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव से 350 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त कर चालक दल के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक …

Read More »

नवी मुंबई में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी; पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई पुलिस ने निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, आरोपियों ने यह दावा किया कि वह ‘एसपीवीएस’ नाम की कंपनी से जुड़े हैं और उन्होंने पीड़ितों से उनके माध्यम से शेयरों …

Read More »