अमेरिकी राष्ट्रपति पद के भारतीय मूल के दावेदार विवेक रामास्वामी उस समय अन्य दावेदारों के निशाने पर आ गए, जब उन्होंने यूक्रेन को अमेरिकी मदद का विरोध कर दिया।विवेक ने रिपब्लिकन पार्टी की एक डिबेट के दौरान कहा कि वह यूक्रेन को आर्थिक मदद देने के खिलाफ हैं और वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन नहीं करेंगे। …
Read More »Yearly Archives: 2023
कोविड-19 महामारी ने अमेरिका में कैंसर के नए निदान को किया प्रभावित
अमेरिका में छह प्रकार के कैंसर नए निदान में 2020 की शुरुआत में यानी कोविड -19 महामारी की शुरुआत में अचानक गिरावट आई।यह दावा बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया। इस रिपोर्ट को यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी), अमेरिकन कैंसर सोसाइटी और नॉर्थ अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ सेंट्रल कैंसर रजिस्ट्रीज ने संयुक्त …
Read More »राजश्री बैनर की फिल्म ‘दोनों’ का गाना ‘खम्मा घनी’ रिलीज
राजवीर देओल और पलोमा ढ़िल्लो स्टारर फिल्म ‘दोनों’ का गाना ‘खम्मा घनी’ रिलीज हो गया है।फिल्म दोनो का नवीनतम गाना खम्मा घनी को शंकर-एहसान-लॉय ने संगीतबद्ध किया है,जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है । फिल्म दोनो से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल डेब्यू कर रहे हैं। …
Read More »41 वर्ष के हुये रणबीर कपूर
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज 41 वर्ष के हो गये। मुंबई में 28 सितंबर, 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘सांवरिया’ से की। इसी फिल्म से …
Read More »पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 98 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल …
Read More »सरकारी प्रतिभूति, विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को भी खुले रहेंगे
सरकारी प्रतिभूति और विदेशी मुद्रा बाजार में आज खुले हैं और शुक्रवार को भी खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वित्तीय बाजारों के सुचारू संचालन और लेन-देन को सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक हित में सरकारी प्रतिभूति बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव बाजार 28 और …
Read More »एमएस स्वामीनाथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
भारत में हरित क्रांति के जनक एवं कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है।प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर एम एस स्वामीनाथन के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी के निधन से गहरा दुख हुआ।हमारे देश के इतिहास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय में, कृषि में उनके …
Read More »द्वारका के ओखा से पकड़ी गई संदिग्ध बोट, 3 ईरानी और दो भारतीय गिरफ्तार
देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध बोट के साथ 4 लोगों को पकड़ा है।एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जो इन्हें रिसीव करने राजकोट से ओखा आया था। पकड़े गए लोगों में 3 ईरानी नागरिक और दो भारतीय शामिल हैं। स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न एजेंसियां भी पकड़े गए लोगों से पूछताछ में …
Read More »एमआईडीसी को महाराष्ट्र के सभी पांच हवाई अड्डे वापस लेने के निर्देश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) को राज्य के नांदेड़, लातूर, धाराशिव, यवतमाल और बारामती के सभी पांच हवाई अड्डों को अपने कब्जे में लेने का निर्देश दिया है, जो एक निजी कंपनी को पट्टे पर दिए गए थे। श्री पवार ने एमआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे हवाई अड्डों के कार्यों की समीक्षा के …
Read More »कश्मीर में बारिश, ऊंची चोटियों पर हिमपात के आसार: आईएमडी
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उत्तरी कश्मीर में कई स्थानों पर देर शाम या रात को हल्की से मध्यम बारिश होने और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने …
Read More »
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check